PlayBreaking News

इंदौर नगर निगम का 8 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश, कोई नया टैक्स नहीं

Follow on Google News
इंदौर नगर निगम का 8 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश, कोई नया टैक्स नहीं
इंदौर नगर निगम का 8 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट गुरुवार को नगर निगम में पेश किया गया। इस साल कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने घोषणा की कि नगर निगम का नया पोर्टल अब 1 अप्रैल की बजाय 15 अप्रैल से शुरू होगा। साथ ही, इंदौर में स्वामी विवेकानंद की 39 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसका लोकार्पण 12 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार

इंदौर नगर निगम का बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। महापौर ने 8 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया, जिसके बाद इस पर कल चर्चा की जाएगी। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर ने टैक्स वसूली में नया कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के अन्य निगम और पालिकाएं भोपाल से धनराशि मिलने पर वेतन बांटती हैं, लेकिन इंदौर नगर निगम इस मामले में आत्मनिर्भर बना हुआ है। देखें वीडियो...

नगर निगम के नए प्रोजेक्ट और घोषणाएं

  • प्राणी संग्रहालय और फिश एक्वेरियम : इंदौर के प्राणी संग्रहालय में मध्यप्रदेश का सबसे सुंदर फिश एक्वेरियम बनाया जाएगा।
  • एनिमल एक्सचेंज : जल्द ही इंडियन गौर को लाया जाएगा और भविष्य में जिराफ आने की भी संभावना है।
  • चौराहों का चौड़ीकरण : इस साल 28 चौराहों के लेफ्ट टर्न चौड़े किए जाएंगे और पार्किंग सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा।
  • हॉकर्स जोन : 15 करोड़ की लागत से नए हॉकर्स जोन बनाए जाएंगे।
  • बीआरटीएस हटाने का फैसला : मुख्यमंत्री द्वारा बीआरटीएस हटाने के निर्णय पर कोर्ट की सहमति मिलने पर महापौर ने उनका धन्यवाद किया।
  • डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन : 100 नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित।
  • फायर सेफ्टी : हाईराइज बिल्डिंग में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए 70 मीटर की टर्न टेबल मशीन खरीदी जाएगी।
  • मास्टर प्लान की सड़कें : 450 करोड़ की लागत से 23 मास्टर प्लान सड़कों का निर्माण हो रहा है। इस बजट में 10 और मास्टर प्लान सड़कों की घोषणा की गई।
  • डिजिटल कचरा प्रबंधन : इंदौर डिजिटल कचरा प्रबंधन में अग्रणी बनेगा और मोबाइल ऐप के माध्यम से कचरा संग्रह किया जाएगा।
  • बायो सीएनजी प्लांट : देवगुराड़िया स्थित एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट की क्षमता 800 टन तक बढ़ाई जाएगी।
  • सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा गार्डन : पोलोग्राउंड की जमीन पर एक विशाल गार्डन विकसित किया जाएगा।

मंत्री विजयवर्गीय का बयान

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बजट सत्र के दौरान कहा कि इंदौर नगर निगम ने 1 हजार करोड़ रुपये की टैक्स वसूली कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार के तहत इंदौर के विकास के लिए कोई धन की कमी नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब भोपाल और दिल्ली से आने वाला पैसा केवल इंदौर के विकास में खर्च होगा। देखें वीडियो...
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts