इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : थाने के पास होमगार्ड जवान को मारे चाकू, एमवाय अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में गुरुवार देर रात होमगार्ड जवान को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार दिया। जिसके बाद होमागर्ड जवान ने दूसरे जवानों को फोन कर बुलाया और एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना एमआईजी थाने के पीछे की बताई जा रही है। बता दें कि होमगार्ड जवान का नाम किशोर सिंह राठौर है। वह आजाद नगर होमगार्ड DSP के यहां पदस्थ हैं।

क्या है मामला ?

होमगार्ड जवान किशोर सिंह ने बताया कि कल रात को जब वो घर जा रहा था, इसी दौरान पान की दुकान के पास उसका बदमाशों से विवाद हो गया। इस दौरान बदमाशों ने किशोर सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पैर और कमर में चाकू लगा है।

ये भी पढ़ें- उज्जैन में दर्दनाक हादसा, पिता समेत 3 बेटियों की ट्रेन से कटकर मौत; जानें क्या है मामला

टीआई अजय वर्मा ने बताया कि घायल किशोर होमगार्ड का जवान है। उसके घायल होने की सूचना पर पुलिस की टीम एमवाय अस्पताल पहुंच गई। फिलहाल उसका इलाज चल रहा, जिस कारण से बयान नहीं हो पाए हैं। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

टीआई का कहना है कि घायल जवान के बयान होने के बाद ही हमलावरों और विवाद के कारण के बारे में जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

इंदौर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button