Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में अवैध ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण पकड़ा: लाखों का माल जब्त; आरोपी पर FIR

लाखों का माल जब्त; आरोपी पर FIR
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। इंदौर जिले में अवैध रूप से ज्वलनशील पेट्रोलियम उत्पादों के क्रय-विक्रय और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मल्हारगंज तहसील अंतर्गत ग्राम टिगरिया बादशाह में छापेमार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ जब्त किए गए और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन के अनुसार, खातीवाला टैंक निवासी अब्दुल कादिर कुक्षीवाला द्वारा बिना वैधानिक अनुमति और अनुज्ञप्ति के पेट्रोलियम उत्पादों का अवैध कारोबार किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

    छापे में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ जब्त

    कार्रवाई के दौरान मौके से—

    • एमटीओ (MTO) – 3000 लीटर
    • तारपीन – 1200 लीटर
    • सॉफ्ट थिनर – 11500 लीटर

    कुल मिलाकर करीब 7 लाख 17 हजार 600 रुपये कीमत के ज्वलनशील पदार्थ जब्त किए गए। यह सामग्री बिना किसी सुरक्षा मानकों के भंडारित की गई थी, जिससे क्षेत्र में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।

     

    कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

    यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई। सहायक आपूर्ति अधिकारी अविनाश जैन ने थाना बाणगंगा में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कराया है।

    परिजनों में चिंता, इलाके में दहशत

    कार्रवाई के बाद आरोपी के परिजनों में चिंता और तनाव का माहौल है। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि उन्हें इस बात की पूरी जानकारी नहीं थी कि कारोबार अवैध रूप से किया जा रहा है। अचानक हुई कार्रवाई से परिवार सामाजिक और आर्थिक संकट में आ गया है। वहीं स्थानीय रहवासियों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण इलाके के लिए खतरनाक था और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।

    प्रशासन का सख्त संदेश

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण और व्यापार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts