भोपालमध्य प्रदेश

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… भोपाल से चलने वाली कई ट्रेनों का समय बदला, आज से नया टाइम टेबल लागू; जानें कब-कौन सी ट्रेन चलेगी

भोपाल। राजधानी के रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। रेलवे ने 1 अक्टूबर यानी शनिवार से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नए टाइम टेबल के अनुसार भोपाल से होकर और आने-जाने वाली भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे का नया टाइम टेबल आज एक अक्टूबर से लागू हो गया है। नए टाइम टेबल के अनुसार ट्रेनों का समय इस प्रकार है।

इन गाड़ियों का समय बदला

  • गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस वर्तमान समय रात 9 की जगह 8.55 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
  • गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संत्रागाछी एक्सप्रेस वर्तमान समय दोपहर 2.40 बजे की जगह अब दोपहर 2.25 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी।
  • गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस वर्तमान समय शाम 18.10 (6.10) बजे के स्थान पर 18.20 (6.20) बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
  • गाड़ी संख्या 01883 बीना-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल वर्तमान समय दोपहर 11.20 बजे के स्थान पर दोपहर 12.15 बजे बीना स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी संख्या 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस वर्तमान समय सुबह 8.35 के स्थान पर 8.30 बजे भोपाल स्टेशन पर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस वर्तमान समय शाम 5.20 बजे के स्थान पर 4.55 बजे भोपाल स्टेशन पर आएगी।
  • गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस वर्तमान समय सुबह 7.10 बजे के स्थान पर 7.05 बजे भोपाल स्टेशन पर आएगी।
  • गाड़ी संख्या 22170 संत्रागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस. वर्तमान समय रात 8.10 बजे के स्थान पर 8.05 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर आएगी।

ये भी पढ़ें: इटारसी : चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने दौड़कर बचाई यात्री की जान; देखें VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button