इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : भाजपा कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री दीपक जोशी, कांग्रेस में शामिल होने की कही थी बात; कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचे

हेमंत नागले, इंदौर। कांग्रेस में शामिल होने के दावों के बीच मध्य पदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां से निकलते समय वे मिडिया के सामने कुछ भी कहने से बचते नजर आए। बता दें कि, हाल ही में दीपक जोशी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थामने की बात कहते सुनाई दे रहे थे। वहीं अब गुरुवार देर रात भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने क्या फैसला लिया है फिलहाल यह सामने नहीं आ पाया है।

6 मई को कांग्रेस में शामिल होने वाले थे जोशी

कई मौकों पर दीपक जोशी ने भाजपा को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की थी। जिसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की बात कही जा रही थी। वहीं इससे भाजपा में खलबली मच गई थी। दीपक जोशी ने बीजेपी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया था और उन्होंने बीजेपी छोड़ 6 मई को कांग्रेस में शामिल होने की बात कही थी। वहीं 4 मई देर रात दीपक जोशी को इंदौर भाजपा कार्यालय पर संगठन कार्यकर्ता और नगर अध्यक्ष ने चर्चा के लिए बुलाया था। जहां पर कई घंटों की चर्चा के बाद दीपक जोशी कैमरे के सामने शांत नजर आए।  वह कुछ न कहते हुए मुस्कुराते हुए भाजपा कार्यालय से निकल गए।

दीपक जोशी ने कमलनाथ प्रभावित होने की कही थी बात

दीपक जोशी ने यह भी कहा था कि विचारधारा की बात नहीं है। जो पालिका पहुंचेगा मैं उनके साथ ही रहूंगा, मैं कमलनाथ जी से प्रभावित हूं। उन्होंने सिर्फ 3 मिनट में पिता जी के स्मारक लिए जमीन दे दी थी। बीजेपी ने 30 महीने में स्मारक को खंडहर बनाकर रख दिया है। ऐसी कई बातें हैं जिसके कारण दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल होने की बात कह रहे हैं।

बता दें कि, भाजपा में बगावत के चलते अब भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है और नेताओं को मनाने का दौर शुरू हो चुका है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button