Indore News : 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एग्जाम को लेकर थी परेशान

इंदौर। शहर में लगातार आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला शुक्रवार को सामने आया, यहां 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने छात्रा को फंदे पर लटका देखा तो वह घबरा गए और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और एमवाय अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर्स ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।











