इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई : भारत-पाकिस्तान मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते दो आरोपी, मोबाइल और रजिस्टर में मिले नंबरों की होगी जांच

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शिव सागर कॉलोनी में सट्टा लगाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से करोड़ों रुपए की लिखा पड़ी बरामद हुई है। आरोपी द्वारा फ्लैट के अंदर से यह सट्टा संचालित किया जा रहा था। आरोपियों के पास से मोबाइल, टैबलेट और रजिस्टर बरामद किया गया है। वहीं पुलिस दोनों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।




















