इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना में लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हेमंत नागले, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। क्राइम ब्रांच द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने शहर में कई लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी की थी। क्राइम ब्रांच को 3 महिलाओं द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी ने उन्हें लोगों का लालच दिया और विश्वास में लेकर लाखों रुपए की ठगी की। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जानें पूरा मामला

डीसीपी निमिष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि आरोपी का नाम माखन जाट निवासी देवास है। वह कुछ समय पहले इंदौर के जोन नंबर 16 में अस्थाई कर्मचारी था। लेकिन उसकी नौकरी छूटने के बाद उसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। वह शासकीय लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झूठा आश्वासन देता और उनसे रुपए एंठ लेता था। माखन जाट इंदौर आता और प्रधानमंत्री आवास के साथ एक लाख का तुरंत लोन दिलवाने का आश्वासन कई लोगों को देता था। जिसके झांसे में आकर वर्तमान में 3 फरियादी महिलाएं क्राइम ब्रांच पहुंची हैं।

पुलिस को शक है कि आरोपी द्वारा कई लोगों के साथ ठगी की जा सकती है। वहीं लोन सीधे उनके खाते में आने का भी उसने झांसा दिया था। लोगों द्वारा आरोपी के खाते में लोन दिलवाने के लिए रुपए ट्रांसफर कर दिए गए, लेकिन किसी भी खाते में लोन का रुपए नहीं आए। जिसके बाद फरियादियों ने क्राइम ब्रांच की शरण ली। क्राइम ब्रांच द्वारा मामले मे कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार किया है।

इंदौर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button