इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

व्यापार करना है तो देना होगा हफ्ता… इंदौर की चोइथराम मंडी में गुंडों का आतंक, चाकू की नोक पर मांगे 20 हजार

हेमंत नागले, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की सबसे पुरानी चोइथराम मंडी में एक बार फिर गुंडों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। गुंडों द्वारा व्यापार करने के लिए 20 हजार हफ्ता वसूली की मांग की जा रही थी। व्यापारी के विरोध किए जाने और पुलिस को सूचना देने के बाद गुंडे फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना सीसीटीवी में कैद

मंडी सदस्य नवीन बिल्लोरे ने बताया कि घटना बुधवार देर रात की है। जब दुकान नंबर 156 जो कि व्यापारी राजाराम राजौरी की बताई जा रही है। देर रात वहां पर राजाराम के मुनीम नितिन दुकान पर मौजूद थे, उसी समय दो अज्ञात बदमाश दुकान पर आते हैं और 20 हजार रुपए की डिमांड करते हैं। जिसके बाद मुनीम द्वारा साफ इनकार कर दिया जाता है। लेकिन, आरोपी नहीं माने और उन्होंने चाकू निकालते हुए व्यापारी मुनीम को धमकाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी राजनगर पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

ये भी पढ़ें- Indore News : प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

ये भी पढ़ें- इंदौर के वकील के साथ राजपुर कोर्ट में हाथापाई, केस दर्ज

इंदौर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button