PlayBreaking News

इंदौर : शादी के मंडप में हुए हाईवोल्टेड ड्रामे के बाद दूल्हे और प्रेमिका पर केस दर्ज, दुल्हन की कर दी थी जमकर कुटाई

Follow on Google News
इंदौर : शादी के मंडप में हुए हाईवोल्टेड ड्रामे के बाद दूल्हे और प्रेमिका पर केस दर्ज, दुल्हन की कर दी थी जमकर कुटाई
इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित विवाह सम्मेलन में हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद, दुल्हन की शिकायत पर रविवार को दूल्हे और उसकी प्रेमिका पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दूल्हा नितेश यादव पर उसकी प्रेमिका रुक्मिणी होल्कर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया और मंडप पर दुल्हन से मारपीट करने लगी। रुक्मिणी ने ये भी कहा कि नितेश से पहले ही उसकी शादी हो चुकी है। अपने साथ हुई मारपीट और धोखाधड़ी शिकायत लेकर दुल्हन मल्हारगंज थाने पहुंची थी।

मामले की जांच के बाद दर्ज हुआ केस

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने रविवार बताया कि एक युवती द्वारा विवाद किया गया था। इसके बाद दुल्हन इसकी शिकायत मल्हारगंज पुलिस थाने आई थी। मामले की जांच के बाद दुल्हन की शिकायत पर पुलिस ने नितेश यादव और उसकी प्रेमिका रुक्मिणी पर मामला दर्ज किया है। देखें वीडियो...

क्या है मामला

दलाल बाग में आयोजित विवाह सम्मेलन में नितेश यादव नामक युवक अपनी होने वाली पत्नी के साथ शादी के हवन पर बैठा था। इसी दौरान रुक्मणी होल्कर नाम की महिला वहां पहुंची और शादी पर आपत्ति जताई। दुल्हन ने बताया, रुक्मणी ने दावा किया कि उसकी नितेश से पहले शादी हो चुकी है। रुक्मणी, नितेश की पारिवारिक मित्र बताई जा रही है। महिला ने मौके पर जमकर हंगामा किया और नितेश यादव व उसकी होने वाली पत्नी के साथ मारपीट भी की। इस विवाद के कारण विवाह सम्मेलन में अफरा-तफरी मच गई। ये भी पढ़ें- IED Blast Sukma : सुकमा में नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को बनाया निशाना, आईईडी ब्लास्ट में DRG जवान घायल
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts