दंगे की साजिश करने वाले इरफान से पूछताछ की तैयारी, हिंदू संगठनों पर गोली चलाने का बनाया था प्लान
आरोपी जेल से खजराना थाने पहुंचा था, पहले तबीयत बिगड़ जाने से नहीं हो सकी थी पूछताछ
इंदौर। शहर में दंगे भड़काने की साजिश करने वाले सैयद इरफान अली को खजराना पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उस पर हिंदू संगठनों पर गोलियां चलाने का षड्यंत्र रचने का आरोप है। इसके अलावा, पुलिस इरफान से पाकिस्तानी कनेक्शन और हथियारों के संबंध में भी पूछताछ करेगी। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।
खजराना थाना पुलिस के मुताबिक, बाणगंगा में चूड़ीवाले तस्लीम के साथ मारपीट के बाद कोतवाली थाने का घेराव किया गया था। इस दौरान अल्तमश ने जावेद, इमरान और इरफान के साथ मिलकर हमले की साजिश रची थी। चारों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है और ये सभी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने ये तय किया था कि 24 अगस्त को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जब रैली निकालकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचेंगे तो गोलियां चलाकर दंगा भड़का देंगे।
भड़काऊ पर्चे बांटकर तालिबानी संदेश पहुंचा रहा था अल्तमश, निकाह से पहले पकड़ा












