PlayBreaking News

VIDEO : फ्लाइट की उड़ान में हुई देर तो भड़का पैसेंजर... Indigo के पायलट को मारा थप्पड़, बोला- चलाना है तो चला वरना...

Follow on Google News
VIDEO : फ्लाइट की उड़ान में हुई देर तो भड़का पैसेंजर... Indigo के पायलट को मारा थप्पड़, बोला- चलाना है तो चला वरना...
नई दिल्ली। इंडिगो विमान में पायलट के साथ बदसलूकी का एक वीडियो सामने आया है। उड़ान में देरी से नाराज एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। पायलट को थप्पड़ मारने के दौरान पैसेंजर बोला, चलाना है तो चला वरना नीचे उतार दे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। देखें VIDEO...

दिल्ली से गोवा जा रही थी फ्लाइट

ये पूरा मामला उस वक्त का है जब पायलट फ्लाइट में देरी के संबंध में एक घोषणा कर रहा था। तभी एक यात्री गुस्सा हो गया और पायलट के साथ मारपीट करने लगा। इस घटना के बाद एयर होस्टेस जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। यह घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई-2175) में हुई। बताया जा रहा है कि, न केवल फ्लाइट के टेकऑफ में देरी हो रही थी, बल्कि इसको लेकर कोई अनाउंसमेंट भी नहीं की जा रही थी।

सोशल मीडिया पर बोले लोग - नो फ्लाई लिस्ट में डाल दें

वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग थप्पड़ मारने वाले पैसेंजर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एक यूजर्स ने बदसलूकी करने वाले पैसेंजर को नो-फ्लाई सूची में डालने की सलाह दी है। यूजर ने लिखा - पायलट का देरी से क्या लेना-देना? वे बस अपना काम कर रहे थे। इस आदमी को गिरफ्तार करें और उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दें। उसकी फोटो पब्लिश करें ताकि लोगों को उसके बुरे स्वभाव के बारे में पता चल सके।

क्यों लेट हुई फ्लाइट ?

माना जा रहा है कि, विमान की शुरुआती टीम ने FDTL यानी फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्स का उल्लंघन किया था। इसके कारण विमान में नए पायलट पहुंचे और फ्लाइट देरी की अनाउंसमेंट करने लगे।

पुलिस करेगी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो ने पायलट पर हाथ उठाने वाले यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, वे आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही विमान सुरक्षा एजेंसी ने वायरल वीडियो के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

एवरेज डिले टाइम 50 मिनट तक बढ़ा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट से सोमवार को (15 जनवरी) 110 उड़ानें देरी से उड़ेंगी। वहीं, 79 उड़ानें रद्द कर दी गईं है। इसके कारण अब उड़ानों में देरी का एवरेज टाइम 50 मिनट तक पहुंच गया है।

खराब मौसम बन रहा देरी का कारण

रविवार, 14 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली कई उड़ानों में देरी देखने को मिली। इसकी वजह उत्तर भारत में कोहरा और खराब मौसम को बताया जा रहा है। दिल्ली और कोलकाता में चल रहे खराब मौसम की वजह से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। ये भी पढ़ें - Makar Sankranti : भगवान महाकाल ने किया तिल के उबटन से स्नान, तिली से बने पकवानों का लगा भोग; नर्मदा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts