Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में मिला Omicron का पहला केस, तंजानिया से लौटा था संक्रमित; देश में अब ओमिक्रॉन के 5 केस

बेंगलुरु, मुंबई और जामनगर के बाद अब कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दिल्ली में भी दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि, कोरोना के नए वेरिएंट का पहला केस एलएनजेपी अस्पताल में सामने आया है। यह मरीज तंजानिया से लौटा था। वहीं अब इसे मिलाकर देश में इस वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 5 हो गई है। इससे पहले कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र से मामले आ चुके हैं। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1467371491637415940[/embed]

तंजानिया से आया था संक्रमित

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले सभी 17 मरीज एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें उनके संपर्क वाले 6 मरीज भी हैं। 12 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई जिसमें से एक में Omicron मिला है जो तंजानिया से आया था। हालांकि फाइनल रिपोर्ट कल यानी सोमवार को आएगी। साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम कह सकते हैं कि यह दिल्ली में पहला ओमिक्रॉन केस है। ये भी पढ़ें- Omicron Variant: दिल्ली के LNJP में भर्ती हैं 15 संदिग्ध, देश में अब तक ओमिक्रॉन के चार मामले आ चुके सामने

दिल्ली से पहले यहां मिल चुके ओमिक्रॉन से संक्रमित

ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित कर्नाटक से 2 मरीज मिले हैं, जिनकी उम्र 66 और 46 साल है। दोनों में हल्के लक्षण हैं और दोनों दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। गुजरात में भी शनिवार को 72 साल के एक मरीज में ओमिक्रॉन वेरिएंटी की पुष्टी हुई है। ये मरीज जिम्बाब्वे से लौटा था। वहीं मुंबई में भी साउथ अफ्रीका और दुबई से होते हुए आया शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts