भोपालमध्य प्रदेश

तस्वीरों में देखें स्वागत: भारतीय महिला हॉकी टीम भोपाल पहुंची, कल 19 खिलाड़ियों को 5 करोड़ 89 लाख रुपए देकर सम्मानित करेंगे शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिंटो हॉल में प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देंगे

भोपाल। टोक्यो ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार को भोपाल पहुंच गई है। यहां मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे और प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देंगे। ये कार्यक्रम दोपहर में 2 बजे मिंटो हॉल में रखा गया है।

भोपाल में टीम के आगमन पर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को होटल जहांनुमा भेजा गया। सरकार की तरफ से टीम की मेहमानी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 28 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी। जबकि हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा विशिष्ट अतिथि होंगे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रओ निगोमबम, हॉकी इंडिया की सीईओ एलीना नार्मन, सचिव राजेंद्र सिंह और महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षक तुषार खांडेकर भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल से चूकने वाले एथलीट्स को Tata ने गिफ्ट की Altroz कार, 24 ओलंपिक खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

शानदार प्रदर्शन करने पर शिवराज ने सम्मानित करने का ऐलान किया था

दरअसल, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन कर चौथे स्थान पर रही थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को क्वार्टर फाइनल में हराकर बाहर किया था, तभी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इन बेटियों को सम्मानित करने की घोषणा की थी। इस टीम में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग लेने वाली पांच खिलाड़ी शामिल थीं। इनमें सुशीला चानू, रीना खोखर, मोनिका, रजनी और वंदना कटारिया ने इंटरनेशनल लेवल पर नाम रोशन किया।

19 खिलाड़ियों में बांटे जाएंगे 5 करोड़ 89 लाख रुपए

ओलंपिक में शामिल होने वाली भारतीय टीम में रानी रामपाल (कप्तान), सविता पूनिया, दीप ग्रेस एक्का, निशा, गुरजीत कौर, सलीमा टेटे, उदिता, मोनिका, निक्की प्रधान, नेहा, पी सुशीला चानू, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, नवजोत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, ई रजनी, रीना खोकर और नमिता टोप्पो।

ई-नीलामी: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का भाला एक करोड़ के पार, नोएडा के डीएम सुहास के रैकेट की लगी 10 करोड़ बोली

टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर देश और दुनिया का दिल जीता था। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मुख्यमंत्री प्रभावित हुए और उन्होंने बेटियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। ये गौरव की बात रही कि 2016 के रियो ओलंपिक में भी मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त सात खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम में अपनी छाप विश्व मंच पर छोड़ी थी। 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी पांच खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। – यशोधरा राजे सिंधिया, खेल मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार

 

फोटो- गौरव सिंह

संबंधित खबरें...

Back to top button