कनाडा में भारतीय मूल के परिवार की "रहस्यमय" आग लगने से जलकर मौत : झुलसे मिले 3 शव, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

कनाडा। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में घर में "रहस्यमय" तरह से आग लगने से भारतीय मूल के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भारतीय मूल का एक कपल और उनकी नाबालिग बेटी शामिल है। आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस को शक है कि घर में आग लगाई गई है, आग लगना एक्सीडेंटल नहीं हो सकता।
आग में झुलसा मिला परिवार
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, घटना 7 मार्च की है। घटनास्थल से 3 शव बरामद हुए हैं जो पूरी तरह से जल गए थे, जिनकी पहचान कर ली गई है। मृतकों की पहचान 51 वर्षीय राजीव वारिकू, उनकी पत्नी 47 वर्षीय शिल्पा कोठा और उनकी 16 वर्षीय बेटी महेक वारिकू के तौर पर हुई है। उन्हें बिग स्काई वे और वैन किर्क ड्राइव पर अपने घर में मृत पाया गया था। आग लगने से पहले तीनों घर में ही मौजूद थे।





















