PlayBreaking News

PEOPLES SPECIAL : होली के रंग में रंगा दुबई, अरब में दिखी ब्रज की छटा

Follow on Google News
PEOPLES SPECIAL : होली के रंग में रंगा दुबई, अरब में दिखी ब्रज की छटा
दुबई। ये होली का रंग ही है जो भेदभाव को खत्म कर पूरी दुनिया को एक रंग में सराबोर कर देता है और वह रंग होता है प्रेम का। बात करें भारत की जमीन से निकले इस रंगोत्सव की, तो उसका दायरा अब ग्लोबल हो चुका है। होली पर संयुक्त अरब अमीरात में भी बड़े धूम-धाम से होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। गीत-संगीत, रंग, मिठाई और प्यार से भरे इस त्यौहार में भारतीय प्रवासियों के साथ-साथ विदेशी भी बड़ी तादाद में शामिल हुए। दुबई में होली पर हुए इस आयोजन ने भाषा, रंग, प्रांत और धर्म की विविधता के अनूठे मिलन और सौहार्द का एक सुंदर नजारा भी पेश किया। यूएई में भारतीय काउंसिल के महासचिव डा. साहित्य चतुर्वेदी के अनुसार इस बार दुबई की होली में नेचुरल तथा आर्गेनिक रंगों का प्रयोग किया गया। इस दौरान रंग-बिरंगे फूलों की होली ने भी शामिल होने वालों को एक नया अनुभव दिया। दुबई के जाने-माने व्यापारी चंद्रशेखर भाटिया ने बताया कि होली पर यूएई की जनता प्रेम और सौहार्द के इस उत्सव में डूबी है। यहां एक तरफ दिरों में होली के गीत गाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रमज़ान की अजान का आदर भी किया जा रहा है । दुबई के नानक दरबार में इफ्तार का आयोजन एक ऐसा ही नजारा है जो यूएई में वैश्विक मानवता का पाठ पढ़ाती है। इस मौके पर भारतीय समुदाय ने समस्त जन मानस को बधाइयां दीं और रमजान के महीने में बसंत के त्यौहार को आयोजित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। दुबई के मंदिरों में होली से पहले होलिका दहन के कार्यक्रम रखे गए और होली के दिन ब्रज संगीत, नृत्य पेश किए गए. इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर जमकर धमाल किया। इस पावन अवसर पर अमीरात का नजारा गुलाल की चमक से और भी खूबसूरत हो गया।। यहां रहने वाले भारतीय समाज के वरिष्ठ जनों वासु भाई, राम बख्सानी, ललित काराणी, अशोक भाटिया, सुरेश गिलानी, व्याप्ती जोशी, माला चतुर्वेदी, देवा सोलंकी आदि ने इस दौरान मिठाइयां बांटी और लोगों को रमज़ान के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। https://twitter.com/psamachar1/status/1772119880940064801 ये भी पढ़ें-VIDEO : देखिए होली पर अबू धाबी के राम मंदिर के नजारे, धर्म और आध्यात्म के रंग में डूबे भक्त, पीपुल्स अपडेट पर एक्सक्लूसिव तस्वीरें
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts