विमेंस वर्ल्ड कप विजेता :क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर भस्म आरती में भाग लिया। नंदी हॉल से भगवान महाकाल का पूजन किया और विधि-विधान से दर्शन लाभ लिए।
Follow on Google News
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। क्रिकेट विश्व कप जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने रविवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वह तड़के सुबह आयोजित भस्म आरती में भी शामिल हुईं और भगवान महाकाल से आशीर्वाद प्राप्त किया।

    महाकालेश्वर मंदिर में ने की विशेष पूजा

    विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दीप्ति शर्मा रविवार सुबह पहुंचीं। उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का पूजन किया और विधि-विधान से दर्शन लाभ लिए। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी विश्व विजेता खिलाड़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    Twitter Post

    मंदिर प्रबंधन ने किया सम्मानित

    दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने दीप्ति शर्मा को भगवान महाकाल का प्रसाद, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन के अधिकारी और पुजारीगण भी मौजूद रहे।

    विश्व कप फाइनल में दिखाया था दम

    उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न हुए महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 58 गेंदों में 58 रन की पारी खेली और साथ ही 5 विकेट झटके थे, जिससे भारत को ऐतिहासिक जीत मिली।

    उत्तर प्रदेश सरकार करेगी सम्मानित

    दीप्ति शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा की निवासी हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर यूपी सरकार ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। दीप्ति ने कहा कि महाकाल के दर्शन से उन्हें अपार शांति और ऊर्जा मिली है और वह आने वाले मैचों में भी देश का गौरव बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत करेंगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts