श्रीलंका के नौसैनिक जहाज की टक्कर से भारतीय नौका पलटी, एक मछुआरे की मौत

Follow on Google News
श्रीलंका के नौसैनिक जहाज की टक्कर से भारतीय नौका पलटी, एक मछुआरे की मौत
चेन्नई। श्रीलंकाई नौसेना के जहाज की टक्कर से एक भारतीय नौका के समुद्र में पलट गई। तमिलनाडु के रामेश्वरम निवासी एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता हो गया। इस घटना को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि अवैध रूप से मछली पकड़ने को लेकर श्रीलंकाई नौसेना द्वारा यांत्रिक नौका पर सवार मछुआरों को गिरफ्तार करने की कोशिश किए जाने के दौरान यह नौका पलट गई।

चार मछुआरे समुद्र में गिरे

नौका में टक्कर लगने पर उसमें सवार रामेश्वरम के चार मछुआरे समुद्र में गिर गए। घटना में मलयसामी (59) नामक एक मछुआरे की मौत होने की खबर मिली है। एक लापता हो गया, जबकि दो लोगों को श्रीलंकाई अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने कहा कि, हम समुद्र में हुई इस घटना के बारे में सूचनाएं जुटा रहे हैं और राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।

मृतक के परिजन को मिलेगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मलयसामी की मौत पर दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के लिए 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि घोषित की। सीएम ने एक बयान में कहा- शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत रूप से और पत्रों के माध्यम से केंद्र से कार्रवाई करने का बार-बार अनुरोध किए जाने के बाद भी श्रीलंकाई अधिकारियों के हाथों तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। यदि दूतावास स्तर पर उपयुक्त कदम उठाए गए होते तो अनेक बहुमूल्य जिंदगियां नहीं जातीं। यह मुद्दा केंद्र के सामने उठाया जाएगा। ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, 5 की मौत, 50 से ज्यादा लापता, इमरजेंसी नंबर जारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts