PlayBreaking News

अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत : एक हफ्ते में इंडियन स्टूडेंट की मौत का चौथा मामला, जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत : एक हफ्ते में इंडियन स्टूडेंट की मौत का चौथा मामला, जांच में जुटी पुलिस
न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक और भारतीय मूल के छात्र की मौत की खबर सामने आई है। न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने ओहियो में भारतीय मूल के छात्र श्रेयस रेड्डी बेनिगेरी की मृत्यु की पुष्टि की है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि पिछले एक हफ्ते में अमेरिका में मरने वाले भारतीय छात्रों की मौत का यह चौथा मामला है। इसके पहले नील आचार्य, विवेक सैनी और अकुल धवन की मौत हुई थी।

बिजनेसमैन बनना चाहता था छात्र

[caption id="attachment_104934" align="aligncenter" width="600"] छात्र अकुल धवन[/caption] न्यूयॉर्क स्थित भारतीय कांसुलेट ने गुरूवार रात (1 फरवरी) श्रेयस की मौत के बारे में जानकारी देते हुए कहा - श्रेयस रेड्डी बेनिगर बिजनेस की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत की खबर से हम दुखी हैं। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है। मारे गए छात्र के पेरेंट्स से भी संपर्क किया गया है। हालांकि, मौत कहां और कैसे हुई इससे जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ठंड की वजह से गई थी छात्र अकुल धवन की जान

अकुल धवन के लापता होने की खबर थी। इसके बाद धवन के माता-पिता ने यूनिवर्सिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया था। जिसके बाद अकुल धवन का शव 20 जनवरी 2024 को इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन यूनिवर्सिटी के बाहर मिला। अकुल की मौत की खबर इसी हफ्ते सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अकुल की मौत ठंड लगने की वजह से हुई। रिपोर्ट में कहा गया - अकुल की मौत की वजह हाइपोथर्मिया थी। ये ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर का तापमान नॉर्मल से कम हो जाता है। [caption id="" align="aligncenter" width="600"] छात्र नील आचार्य[/caption]

यूनिवर्सिटी कैंपस में मिला था छात्र नील आचार्य का शव

28 जनवरी को इंडियाना राज्य में भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 28 जनवरी सुबह करीब 11:30 बजे परड्यू यूनिवर्सिटी कैंपस में एक शव दिखने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नील की मौत की पुष्टि की थी। वो 12 घंटे से लापता था। उसकी मां गौरी आचार्य ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए उसके बेटे को ढूंढने में मदद मांगी थी। उसकी मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। [caption id="" align="aligncenter" width="600"] छात्र विवेक सैनी की हत्या का वीडियो।[/caption]

15 दिन पहले बेरहमी से की थी छात्र की हत्या

इससे पहले अमेरिका के लिथोनिया शहर के जॉर्जिया में एक बेघर नशेड़ी ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी को हथौड़े से 50 बार पीट-पीटकर मार डाला था। विवेक एक फूड मार्ट में काम करता था। दरअसल, विवेक पिछले कुछ दिनों से उस बेघर नशेड़ी की मदद कर रहा था। एक दिन वह नशे में धुत होकर विवेक के पास फूड मार्ट पहुंचा। जिसके बाद विवेक ने उसे बाहर जाने के लिए बोला तो उसे गुस्सा आ गया और उसने विवेक को हथौड़े से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अटलांटा में हुई इस घटना पर भारत ने शोक जताते हुए इसे डरावना बताया और इसकी निंदा की। देखें VIDEO... ये भी पढ़ें - अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, यूनिवर्सिटी कैंपस में मिला शव; 28 जनवरी की सुबह से था लापता
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts