
उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। कई क्षेत्रों में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश के चलते अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली और आस पास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट आएगी।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के पश्चिमी भागों और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी भागों में हल्की बारिश की आशंका है।
आज कहां कितना रह सकता है तापमान?
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
दिल्ली | 12.0 | 25.0 |
श्रीनगर | 1.0 | 12.0 |
अहमदाबाद | 18.0 | 36.0 |
भोपाल | 16.0 | 31.0 |
चंडीगढ़ | 11.0 | 25.0 |
देहरादून | 8.0 | 24.0 |
जयपुर | 15.0 | 29.0 |
शिमला | 7.0 | 17.0 |
मुंबई | 19.0 | 33.0 |
लखनऊ | 13.0 | 29.0 |
गाजियाबाद | 10.0 | 20.0 |
जम्मू | 9.0 | 23.0 |
लेह | -10.0 | 2.0 |
पटना | 16.0 | 29.0 |
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से यहां हो सकती है बर्फबारी
एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे लद्दाख के हिस्सों पर बना हुआ है। जिसके चलते अगले 24 घाटे में पश्चिमी हिमालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Corona Update : तेजी से स्वस्थ हो रहे लोग, देश में पिछले 24 घंटों में 10 हजार 273 नए केस दर्ज, 243 की मौत
राजस्थान में बढ़ी गर्मी
राजस्थान में ठंड ने अलविदा कह दिया है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। यहां बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जयपुर के मौसम केंद्र की मानें तो यहां बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान सीमावर्ती शहर बाड़मेर में दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें- UP Election Phase 5 Voting : पांचवें चरण में 61 सीटों के लिए मतदान जारी, दांव पर 693 उम्मीदवारों की किस्मत