
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बेसबॉल की नेशनल प्लेयर ने खुदकुशी कर ली। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगा नगर में रहने वाली एक 20 वर्षीय बेसबॉल खिलाड़ी का घर में फांसी पर लटका शव मिला है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई।
खुदकुशी का कारण ?
बेसबॉल की नेशनल प्लेयर संजना सिवनी जिले की धूमा की रहने वाली थीं। वह जबलपुर में रहकर मानकुंवर बाई कॉलेज में बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। संजना शहर के संजीवनी नगर थाना इलाके के गंगा नगर में अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रह रहीं थीं। जिसके बाद संजना ने अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, अभी तक खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
घर पर अकेली थी संजना
जानकारी के मुताबिक, संजना बेसबॉल की नेशनल प्लेयर थी। संजना ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गुजरात, राजस्थान, देवास, उज्जैन में भाग लिया था। लेकिन, 4 जून को संजना के माता-पिता शादी में शामिल होने हर्रई गए हुए थे। इस दौरान घर पर संजना अकेली थी।
ये भी पढ़ें- धार में हादसा : इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर बाइक पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत