PlayBreaking News

करप्शन पर्सेप्शन इंडेक्स 2023 में 180 देशों में भारत 93वें स्थान पर

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट, स्कोर अपरिवर्तित रहा
Follow on Google News
करप्शन पर्सेप्शन इंडेक्स 2023 में 180 देशों में भारत 93वें स्थान पर

नई दिल्ली। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 के लिए करप्शन पर्सेप्शन इंडेक्स (भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक) में भारत 180 देशों में 93वें स्थान पर है और इसका समग्र स्कोर काफी हद तक अपरिवर्तित रहा है। सूचकांक में विशेषज्ञों और उद्योग क्षेत्र के लोगों के अनुसार 180 देशों और क्षेत्रों को सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के स्तर पर रखा जाता है। इसमें 0 से 100 तक मानदंड रखा गया है जिसमें 0 अत्यंत भ्रष्ट और 100 पूरी तरह स्वच्छ छवि के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

भारत का समग्र स्कोर 2023 में 39 था, वहीं 2022 में यह 40 था। 2022 में भारत का रैंक 85 था। रिपोर्ट में कहा गया, भारत (39) के स्कोर में उतार-चढ़ाव इतना छोटा है कि किसी भी महत्वपूर्ण बदलाव पर कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है। हालांकि, चुनावों से पहले, भारत में नागरिकों के लिए स्थान सिकुड़ता देखा जा रहा है जिसमें एक (दूरसंचार) विधेयक का पारित होना भी शामिल है जो मौलिक अधिकारों के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।

इसमें कहा गया है कि दक्षिण एशिया में पाकिस्तान (133) और श्रीलंका (115) अपने अपने कर्ज के बोझ तले दबे हैं और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया, हालांकि, दोनों देशों में मजबूत न्यायिक निगरानी है, जो सरकार को नियंत्रण में रखने में मदद कर रही है। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने अपने संविधान के अनुच्छेद 19ए के तहत अधिकार का पहले से प्रतिबंधित संस्थानों तक विस्तार करके नागरिकों के सूचना के अधिकार को मजबूत किया है। रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश (149) अल्प विकसित देश (एलसीडी) के स्तर से ऊपर उठा है और आर्थिक विकास से वहां गरीबी में लगातार कमी आ रही है।

चीन की आक्रामक कार्रवाई ने सुर्खियां बटोरीं

चीन (76) ने पिछले दशक में भ्रष्टाचार के लिए 37 लाख से अधिक सार्वजनिक अधिकारियों को दंडित करके अपनी आक्रामक भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई से सुर्खियां बटोरीं।सरकारी अधिकारी अपनी आय बढ़ाने के रूप में अक्सर भ्रष्टाचार का सहारा लेते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया प्रशांत क्षेत्र 2024 में एक बड़े चुनावी वर्ष का सामना कर रहा है, जिसमें बांग्लादेश, भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, सोलोमन द्वीप, दक्षिण कोरिया और ताइवान में चुनाव होंगे।

न्यूजीलैंड, सिंगापुर बेहतर, यहां भ्रष्टाचार कम

एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 71 प्रतिशत देशों का सीपीआई स्कोर 100 में 45 के क्षेत्रीय औसत स्कोर और से 43 के वैश्विक औसत से नीचे है। न्यूजीलैंड (3) और सिंगापुर (5) जैसे देश कम भ्रष्टाचार वाले देश हैं। मजबूत भ्रष्टाचार नियंत्रण तंत्र वाले देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया (14), हांगकांग (14), जापान (16), भूटान (26), ताइवान (28) और द. कोरिया (32) का स्थान है। सूचकांक के निचले स्थान पर उत्तर कोरिया (172) और म्यांमार (162) का नंबर है।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts