Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच आज, दोनों टीमों के लिए मुकाबला अहम, 1-1 से बराबर हैं दोनों टीमें

अब आज का मैच जो भी टीम जीतेगी, उसकी सीरीज हारने की संभावना खत्म हो जाएगी। ऐसे में चौथा मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम हो गया है।
ओवल। पांच मैचों की चल रही टेस्ट सीरिज में आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला काफी अहम है। आज यानी गुरुवार 2 सितंबर से भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जाएगा। लीड्स टेस्ट में भारत की हार के बाद यह सीरीज बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गई है। इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। इन परिस्थितियों को देखते हुए दोनों टीमों के लिए चौथा मुकाबला काफी खास हो गया है। अब आज का मैच जो भी टीम जीतेगी, उसकी सीरीज हारने की संभावना खत्म हो जाएगी।

टीम इंडिया पर द् ओवल में हमेशा हावी रहे इंग्लिशमैन

टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो लंदन के द् ओवल के मैदान पर इंग्लैंड टीम हमेशा से टीम इंडिया पर हावी रही है। इस मैदान पर टीम इंडिया को सिर्फ एक जीत ही मिली है। 1971, यानी 50 साल पहले टीम इंडिया यहां जीत पाई है, उसके बात से अब तक इस मैदान र टीम इंडिया को हार का ही सामना करना पड़ा। भारत ने अब तक यहां 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से पांच में उसे हार मिली है और सात मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

अश्विन को मिल सकता है मौका

द ओवल की पिच काफी सूखी रहती है। यहां शुरूआत में बल्लेबाजों को मदद मिलती है, लेकिन तीसरे दिन से पिच का मिजाज बदल जाता है और फिर स्पिनर्स को यहां मदद मिलने लगती है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली यहां स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका दे सकते हैं। इसके अलावा तीसरे टेस्ट में बेअसर रहने वाले इशांत शर्मा की जगह शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हो सकती है।

इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव तय

इंग्लैंड ने भले ही तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज की थी, लेकिन ओवल टेस्ट में वो दो बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। उप कप्तान जोस बटलर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण चौथे टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में उनकी जगह डैन लॉरेंस या फिर ओली पोप को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा सैम कर्रन की जगह क्रिस वोक्स की टीम में वापसी हो सकती है। सैम फॉर्म में नहीं हैं और पहले तीन टेस्ट में कुछ खास छाप नहीं छोड़ सके।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, और मोहम्मद सिराज. हसीब हमीद, रोरी बर्न्स, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), ओली पोप/डैन लॉरेंस, मोईन अली, क्रिस वोक्स, ओली रॉबिन्सन, क्रेग ओवरटन और जेम्स एंडरसन.
 
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts