कोरोना डेली अपडेट: मंगलवार को 26 हजार नए केस मिले, 34 हजार लोग ठीक हुए; 383 लोगों की मौत हुई

Follow on Google News
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के डेली मामलों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को देश में 26 हजार 964 नए केस मिले, 34 हजार 167 लोग ठीक हुए और 383 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में 26 हजार 115 नए केस मिले थे, 34 हजार 469 लोग ठीक हुए थे और 252 लोगों की मौत हुई थी। पिछले 24 घंटे में देश में 7 हजार 586 एक्टिव केस कम हुए हैं। वहीं बात करें केरल की तो यहां मंगलवार को कोरोना के 15 हजार 768 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से प्रदेश में 214 लोगों की मौत हो गयी। Image
तारीख केस
15 सितंबर 30 हजार 570
16 सितंबर 34 हजार 403
17 सितंबर 35 हजार 662
18 सितंबर 30 हजार 773
19 सितंबर 30 हजार 256
20 सितंबर 26 हजार 115
21 सितंबर 26 हजार 964

Image

आंकड़ों में कोरोना

अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 35 लाख 31 हजार अब तक हुई मौतें– 4 लाख 45 हजार 768 अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 27 लाख 83 हजार एक्टिव केस की संख्या – 3 लाख 1 हजार 989

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 21 सितंबर तक देशभर में 82 करोड़ 65 लाख 15 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। वहीं मंगलवार को 75.57 लाख टीके लगाए गए। Image

अब तक कितने टेस्ट किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, अब तक करीब 55.67 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 16 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है। Image

सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33% है जबकि रिकवरी रेट 97.75% है। एक्टिव केस 0.92% हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 8वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts