कोरोना डेली अपडेट: सोमवार को 26 हजार नए केस मिले, 34 हजार लोग ठीक हुए; 252 लोगों की मौत हुई

Follow on Google News
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर कमी देखने को मिली है। पांच दिन बाद देश में फिर 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को देश में 26 हजार 115 नए केस मिले, 34 हजार 469 लोग ठीक हुए और 252 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में देश में 8 हजार 606 एक्टिव केस कम हुए हैं। Image
तारीख केस
14 सितंबर 27 हजार 176
15 सितंबर 30 हजार 570
16 सितंबर 34 हजार 403
17 सितंबर 35 हजार 662
18 सितंबर 30 हजार 773
19 सितंबर 30 हजार 256
20 सितंबर 26 हजार 115

आंकड़ों में कोरोना

  • अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 35 लाख 4 हजार 534
  • अब तक हुई मौतें– चार लाख 45 हजार 385
  • अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 27 लाख 49 हजार 574
  • एक्टिव केस की संख्या – 3 लाख 18 हजार 181

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 20 सितंबर तक देशभर में 81 करोड़ 85 लाख 13 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। सोमवार को 96.46 लाख वैक्सीन लगाई गई। Image

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, अब तक करीब 55.48 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। सोमवार को 12 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है। Image

कोरोना से मृत्यु दर 1.33%

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33% है जबकि रिकवरी रेट 97.72% है। एक्टिव केस 0.95% हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 8वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts