स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, विशेष चेकिंग और पेट्रोलिंग जारी

बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, नादरा बस स्टैंड, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ बाजार, शॉपिंग मॉल, कॉम्पलेक्स आदि सार्वजनिक व संवेदनशील स्थानों पर सघनता से चेकिंग की जा रही है
Follow on Google News
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए देशभर में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भोपाल में पुलिस विभाग द्वारा विशेष चेकिंग और पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस के साथ BD&DS यानी बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, नादरा बस स्टैंड, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ बाजार, शॉपिंग मॉल, कॉम्पलेक्स आदि सार्वजनिक व संवेदनशील स्थानों पर सघनता से चेकिंग की जा रही है। इतना ही नहीं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और बस स्टैंड पर यात्रियों के बैग भी चैक किए जा रहे हैं। इधर, ट्रैफिक पुलिस और थाना स्टाफ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों और नाकों पर बेरिकेडिंग कर संदिग्ध लोगों और वाहनों की सतर्कतापूर्वक सघन चेकिंग की जा रही हैं। साथ ही संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस पैदल पेट्रोलिंग कर रही है। थाना स्टॉफ द्वारा होटल, लॉज, रेस्टोरेंट और धर्मशाला की भी जांच हो रही है। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सभी धार्मिक स्थल व बैंक, एटीएम और वित्तीय संस्थानों को नियमित रूप से चेक किया जा रहा है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts