PlayBreaking News

IND vs NZ 3rd Test : न्यूजीलैंड ने 25 रन से जीता मुंबई टेस्ट, 3-0 से सीरीज हारा भारत, 24 साल बाद घर में किसी टीम ने किया क्लीन स्वीप

Follow on Google News
IND vs NZ 3rd Test : न्यूजीलैंड ने 25 रन से जीता मुंबई टेस्ट, 3-0 से सीरीज हारा भारत, 24 साल बाद घर में किसी टीम ने किया क्लीन स्वीप
स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को 25 रन से हरा दिया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो एजाज पटेल रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट लिए। कीवी टीम पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जिसके जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 263 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी। वहीं न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर खत्म हुई। भारत के सामने 147 रन का टारगेट था, लेकिन टीम 121 रन ही बना पाई।

साल 2000 में साउथ अफ्रीका ने हराया था

24 साल बाद भारतीय टीम का अपने घर पर टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ है। इससे पहले साल 2000 में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हराया था। बेंगलुरु टेस्ट मैच में भारत को आठ विकेट से और पुणे टेस्ट मैच में 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत में न्यूजीलैंड टीम का टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड

  • कुल सीरीज: 13
  • भारत जीता: 10
  • न्यूजीलैंड जीता: 01
  • ड्रॉ: 2

भारत-न्यूजीलैंड के बीच ओवरऑल सीरीज रिकॉर्ड

  • कुल टेस्ट सीरीज: 24
  • भारत जीता: 12
  • न्यूजीलैंड जीता: 8
  • ड्रॉ: 4

भारत में न्यूजीलैंड टीम का टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड

  • कुल टेस्ट मैच: 39
  • भारत जीता: 17
  • न्यूजीलैंड जीता: 5
  • ड्रॉ: 17

भारत-न्यूजीलैंड के बीच ओवरऑल टेस्ट रिकॉर्ड

  • कुल टेस्ट मैच: 65
  • भारत जीता: 22
  • न्यूजीलैंड जीता: 16
  • ड्रॉ: 27

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप। न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरूर्क। ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना की शतकीय पारी से भारतीय महिला टीम बनी चैंपियन
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts