Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने मुंबई टेस्ट के चौथे दिन एक घंटे से भी कम समय में न्यूजीलैंड के पांचों विकेट अपने नाम कर लिए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम की रनों के हिसाब से ये सबसे बड़ी जीत रही। इसके साथ ही घरेलू मैदान पर पिछले 8 साल से चली आ रही उसकी बादशाहत भी बरकरार रही। भारत ने NZ के सामने 540 रनों का टारगेट रखा था, लेकिन कीवी टीम सिर्फ 167 रन ही बना सकी और मुकाबला बड़े अंतर से हार गई।

मुंबई टेस्ट का स्कोर बोर्ड

भारत: 325 रन, 276/7 (D) न्यूजीलैंड: 62 रन, 167 रन [embed]https://twitter.com/BCCI/status/1467719385720623106[/embed]

न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में भारत की जीत

टीम इंडिया ने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार चौथी टेस्ट सीरीज जीती है। भारत अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 12 टेस्ट सीरीज खेल चुका है और उसे सभी में जीत मिली है।

विराट की अगुवाई में घर में भारत की 11वीं टेस्ट सीरीज जीत

टीम इंडिया ने विराट कोहली की अगुवाई में भारत में खेली गई सभी 11 टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा जमाया है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1467718989656723456?t=XgyWLH_41xGNJncLiwk9_Q&s=08[/embed]

6 साल का रिकॉर्ड टूटा

भारत ने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में खेले टेस्ट मैच को 337 रन से जीता था. लेकिन आज 6 साल बाद रनों के फासले से जीत का ये बड़ा रिकॉर्ड आज टूट गया।

भारत की घर में लगातार 14वीं टेस्ट सीरीज जीत

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट 1-0 से अपने नाम कर ली है। यह भारत की घर में लगातार 14वीं टेस्ट जीत है। भारतीय टीम ने 2013 के बाद से घर में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है।

टेस्ट में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत...

  • न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया (2021)
  • साउथ अफ्रीका को 337 रनों से हराया (2015)
  • न्यूजीलैंड को 321 रनों से हराया (2016)
[embed]https://twitter.com/BCCI/status/1467730996879519748[/embed]

टेस्ट में रनों के अंतर से भारत की टॉप-5 बड़ी जीत

  • 372 रन बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई (2021)
  • 337 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली (2015)
  • 321 रन बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर (2016)
  • 320 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली (2008)
  • 318 रन बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (2019)

एजाज की वजह से याद किया जाएगा मुंबई टेस्ट

मुंबई में खेले गए इस टेस्ट मैच में भले ही भारत ने जीत दर्ज की हो, लेकिन इस मैच को हमेशा न्यूजीलैंड के एजाज पटेल के नाम पर याद किया जाएगा। एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में भारत के सभी दस विकेट झटके थे और टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले वह तीसरे बॉलर बने थे। दूसरी पारी में भी एजाज पटेल ने चार विकेट लिए और पूरे मैच में कुल 14 विकेट अपने नाम किए। खास बात ये भी रही कि एजाज पटेल का जन्म मुंबई में ही हुआ था, ऐसे में ये उनका घरेलू मैदान ही हुआ।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts