मुंबई में सोनू सूद के घर और दफ्तर में आयकर विभाग की टीम पहुंचीं, तलाशी ले रहीं

कोरोनाकाल में लोगों की मदद कर चर्चा में हैं सोनू सूद
Follow on Google News
मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद के मुंबई स्थित घर और दफ्तर पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है। टीम ने सोनू के घर की 'सर्वे' किया है। सूत्रों के मुताबिक, आईटी टीम ने सूद के 6 ठिकानों पर सर्वे अभियान चलाया है। एक्टर ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की जमकर मदद की थी और मीडिया और लोगों के बीच चर्चा में बने रहे। जेल से 200 करोड़ की उगाही करने वाले सुकेश के घर ईडी का छापा, 15 लग्जरी कारें सीज हुईं सूद हाल ही में स्कूली छात्रों के लिए दिल्ली सरकार के मेंटरशिप प्रोग्राम के लिए ब्रांड एंबेसडर बने हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ बैठक भी की थी, जिसमें उनके राजनीति में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे। तब एक्टर ने खुद जानकारी दी थी कि वो पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होने वाले हैं। लव फिल्म्स बनाएगा सौरव गांगुली की बायोपिक, बीसीसीआई अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी जानकारी

सोनू ने अस्पताल और ऑक्सीजन जैसी जरूरतें लोगों तक पहुंचाईं

कोरोनाकाल में सोनू गरीबों के लिए मसीहा बन गए थे। उन्होंने हजारों जरूरतमंदों की मदद की थी। उनके रहने से लेकर खाने और घर जाने तक का इंतजाम भी किया था। जब मरीजों के लिए अस्पताल और ऑक्सीजन जैसी जरूरी चीजों की जरूरत पड़ी तो भी उन्होंने बढ़-चढ़ कर लोगों की मदद की।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts