Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : ससुराल वालों ने बहू को बंधक बनाकर की मारपीट, देवर और ससुर ने डंडों से पीटा

Follow on Google News
भोपाल : ससुराल वालों ने बहू को बंधक बनाकर की मारपीट, देवर और ससुर ने डंडों से पीटा

दो बहनों की शादी एक ही घर में

बताया जा रहा है कि सीमा गौर और उसकी बहन की शादी एक ही घर में हुई थी। जबकि सीमा के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दोनों बहनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद सीमा बहन को सिलबट्टे से मारने गई थी। जब बीच-बचाव में देवर उतरा तो विवाद और बढ़ने लगा।

बंधक बनाकर की मारपीट

इसके बाद देवर और ससुर ने महिला को बंधक बनाकर डंडे से जमकर पीटा। पीड़िता ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts