Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोरबा में DIAL-112 के ड्राइवर की हैवानियत, दोस्तों संग मिलकर युवती से गैंगरेप किया, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी और एक अन्य संदिग्ध से पूछताछ जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस केस से जुड़े बाकी आरोपियों को भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा।
कोरबा में DIAL-112 के ड्राइवर की हैवानियत, दोस्तों संग मिलकर युवती से गैंगरेप किया, 2 आरोपी गिरफ्तार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में युवती से सामूहिक गैंगरेप का मामला सामने आया है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 2 लोगों को दबोचा है, जबकि 2 अन्य हैवानियतों की तलाश की जा रही है। पीड़िता युवती 19 वर्षीय बताई गई। आरोपियों में डायल-112 का ड्राइवर भी शामिल है। घटना गुरुवार को बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में हुई। वहीं महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में पहले जीरो FIR दर्ज की गई और बाद में इसे बांकी मोगरा थाने में ट्रांसफर किया गया। 

    DIAL 112 के ड्रायवर ने सुनसान इलाके में बुलाया

    इस घटना में मुख्य आरोपी डायल-112 का ड्राइवर है, जिसने युवती को रात 11 बजे फोन कर बांकी इलाके के एक सुनसान एसईसीएल के एक मकान में पहुंचा था। यहां आरोपियों ने एक युवती को लाने के बाद उसके साथ हैवानियत करते हुए। जिसके बाद चालक सहित उसके 4 अन्य साथियों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, दूसरी ओर पीड़िता बेहोशी की हालत में जमीन पर गिड़गिड़ाती रही। 

    किसी तरह हिम्मत कर उठी युवती अपने घर पहुंची और परिवार को इस घटना की जनाकारी दी, परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

    2 आरोपी अरेस्ट

    अस्पताल में भर्ती हुई पीड़िता की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। आगे जानकारी सीनियर अधिकारियों तक पहुंचाई गई। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों को ढूंढने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई। जिसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की जिनमें 2 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं 3 आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। 

    पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जानकारी दी कि मामले के मुख्य आरोपी और एक अन्य संदिग्ध से पूछताछ जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस प्रकरण से जुड़े बाकी आरोपियों को भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा। 

    आपातकालीन सेवाओं पर उठे सवाल

    यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। खासतौर पर आपातकालीन सेवाओं से जुड़े किसी व्यक्ति का इस तरह के अपराध में कथित तौर पर शामिल होना बेहद चिंताजनक है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts