Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब पीकर मां से कर रहा था झगड़ा

शनिवार रात मझौली थाना अंतर्गत एक हत्या की वारदात सामने आई है। जहां शराब पीकर मां से झगड़ा कर रहे छोटे भाई को बड़े भाई ने मुंगरिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से बड़ा भाई मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि हत्या का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शराब पीकर घर में करता था हंगामा

मझौली थाना पुलिस के मुताबिक, गढ़िया मोहल्ला इंद्राना निवासी 35 वर्षीय दीपक बर्मन ड्राइवरी का काम करता था। वे पिछले एक महीने से घर पर था। इस दौरान वे रोजाना रात को शराब पीकर हंगामा करता था। पूरा परिवार उसकी हरकतों से त्रस्त हो चुका था। बता दें शनिवार रात को भी दीपक शराब पीकर घर लौटा था। [caption id="attachment_12535" align="aligncenter" width="730"] वारदात के बाद रोते परिजन।[/caption]

दीपक ने मां से की बदसलूकी

बता दें कि शनिवार रात में दीपक शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना खाने के दौरान वे अपनी पत्नी व मां के साथ गाली गलौज कर हंगामा करने लगा। झगड़े की आवाज सुनकर दीपक का बड़ा भाई राकेश बर्मन आया और उसको समझाइश देकर शांत करने लगा। लेकिन दीपक नशे में धुत था। उसने बड़े भाई की बात नहीं मानी और मां के साथ बदतमीजी करने लगा।

मुंगरिया से किया सिर पर वार

जानकारी के मुताबिक, छोटे भाई की हरकत से गुस्से में आकर बड़े भाई राकेश बर्मन ने घर में रखी मुंगरिया उठाई और दीपक के सिर पर मार दी। उसने लगातार 3-4 वार किए तो दीपक वहीं गिर गया। हमले में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक की मौत के बाद हमलावर बड़ा भाई राकेश बर्मन फरार हो गया। जबलपुर से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts