घाना में 63 साल के धर्मगुरु ने 12 साल की लड़की से की शादी, 6 साल की उम्र में पसंद की थी बच्ची

Follow on Google News
घाना में 63 साल के धर्मगुरु ने 12 साल की लड़की से की शादी, 6 साल की उम्र में पसंद की थी बच्ची

घाना। अफ्रीकी देश घाना में एक 63 साल के धर्मगुरु ने 12 साल की एक लड़की से शादी कर ली। नुंगुआ समुदाय के धार्मिक नेता नुउमो बोरकेते लावेह त्सुरु ने अपने ही समुदाय की 12 साल की लड़की से शादी की। यहां पर भी शादी करने की न्यूनतम उम्र 18 साल है। समारोह में एक मेहमान ने बताया कि यहां लंबे समय रिवाज है, जिसमें धर्मगुरू एक कुंवारी लड़की से शादी करता है। धर्मगुरू ने इस लड़की को अब से छह साल पहले यानी उसे तब चुना था जब वह सिर्फ छह साल की थी।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

विवाह का वीडियो वायरल होने पर घाना के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लिखा कि घाना में बाल विवाह को जुर्म माना गया है और ऐसा कोई भी संस्कार नहीं मनाया जाना चाहिए जो किसी लड़की के अधिकारों को उल्लघंन करता है। अन्य यूजर ने कहा कि इस देश में बहुत सारी चीजें गलत हैं।

People's Reporter
By People's Reporter
Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts