इमरान खान के काफिले की गाड़ी पलटी : तोशाखाना केस में पेशी के लिए इस्लामाबाद जा रहे थे, बोले- मुझे गिरफ्तार करने की साजिश

Follow on Google News
इमरान खान के काफिले की गाड़ी पलटी : तोशाखाना केस में पेशी के लिए इस्लामाबाद जा रहे थे, बोले- मुझे गिरफ्तार करने की साजिश
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले की 3 गाड़ियां शनिवार को आपस में टकरा गईं। वे तोशाखाना मामले में पेशी के लिए लाहौर से इस्लामाबाद जा रहे थे, उसी दौरान कल्लर कहार के पास हादसा हो गया। इनमें से एक गाड़ी पूरी तरह से पलट गई, हादसे में 3 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ।

मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं : पूर्व PM इमरान

हादसे के बाद पूर्व पीएम ने अपना एक वीडिया ट्वीट कर कहा कि, "पाकिस्तान डेमेक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की गठबंधन वाली सरकार सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद भी मुझे गिरफ्तार करना चाहती है। वे नहीं चाहते कि मैं किसी भी चुनाव में हिस्सा लूं। मैं इस्लामाबाद की कोर्ट जा रहा हूं, क्योंकि मैं कानून के शासन पर विश्वास करता हूं।"

इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

पाक के पूर्व पीएम इमरान की कोर्ट में पेशी के चलते पुलिस ने इस्लामाबाद में धारा 144 लगा दी गई है। इसके अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं पेशी से जुडीशियल कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया गया है। https://twitter.com/mishikhan_pti/status/1636992115560579072?s=20

इमरान को लाहौर हाईकोर्ट ने दी जमानत

इससे पहले इमरान खान शुक्रवार शाम करीब 6 बजे लाहौर हाईकोर्ट पहुंचे थे। यहां कोर्ट ने उन्हें 9 केस में प्रोटेक्टिव बेल दे दी है। कोर्ट ने इमरान को इस्लामाबाद में चल रहे 5 केस के लिए 24 मार्च तक जमानत दी है। इसके अलावा लाहौर में चल रहे 3 केस के लिए उन्हें 27 मार्च तक जमानत दी गई है।

क्या है तोशखाना मामला

तोशाखाना कैबिनेट का एक विभाग है, जहां अन्य देशों की सरकारों, राष्ट्रप्रमुखों और विदेशी मेहमानों द्वारा दिए गए बेशकीमती उपहारों को रखा जाता है। इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे। कई यूरोपीय देशों के राष्ट्रप्रमुखों से भी बेशकीमती गिफ्ट मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था। बाद में इमरान खान ने तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया। उनकी सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को कानूनी अनुमति दी थी। ये भी पढ़ें- इमरान को गिरफ्तार करने लाहौर पहुंची पुलिस, घर से गायब हुए पाक के पूर्व पीएम; IG ने कहा- गिरफ्तार तो करेंगे अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts