Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टीकमगढ़ में शराब माफियाओं ने आबकारी टीम पर बरसाए डंडे, SI की पिस्टल छीनी, जान बचाकर भागी पुलिस

Follow on Google News
टीकमगढ़ में शराब माफियाओं ने आबकारी टीम पर बरसाए डंडे, SI की पिस्टल छीनी, जान बचाकर भागी पुलिस
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया।  हमलावरों ने टीम पर पत्थर फेंके फिर डंडों से पिटाई भी की। वहीं एक आरोपी ने एसआई की सर्विस रिवॉल्वर भी छीन ली। इस दौरान टीम किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। इस हमले में एसआई समेत चार लोग घायल हो गए।

अवैध शराब पकड़ने गई थी आबकारी टीम

दरअसल टीकमगढ़ जिले के बिराऊ गांव में अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी पुलिस टीम पर हमला करने की घटना सामने आई है। इस मामले में एसआई विजय सिंह और पुलिस टीम के अन्य लोगों  के साथ मारपीट हुई। घटना की जानकारी मिलते ही दिगौड़ा थाने से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिल्हाल घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी का कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है।

ऐसी थी कार्रवाई को लेकर पुलिस की प्लानिंग

आबकारी उप निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बिराऊ गांव में जिस घर में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी। वहां आबकारी आरक्षक को सिविल ड्रेस में पहले अवैध शराब लेने भेजा था। आरक्षक 1 क्वार्टर देशी शराब खरीदकर लाया। जिससे घर में शराब रखे होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने छापे की कार्रवाई की।

घर में महिला बेच रही थी शराब

कार्रवाई में टीम ने महिला को घर में शराब बेचता पाया गया। जिसके बाद टीम ने करीब 20 क्वार्टर देशी अवैध शराब जब्त की। इसी दौरान उसका ससुर आ गया और उसने महिला की बजाय उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद महिला ने पास खड़े किसी व्यक्ति से अपने पति को फोन लगवा दिया। करीब 5 मिनट बाद उसका पति संतोष यादव आया और टीम पर हमला कर दिया।

टीम को लाठी-डंडो से पीटा

विजय सिंह ने बताया कि आरोपी संतोष यादव के अलावा उसके दो बेटों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। उसकी पत्नी, पिता और 2 अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। इसी बीच आरोपी संतोष ने सर्विस रिवाल्वर छीन ली। जिसके बाद टीम जान बचाकर भागी। इस हमले में आबकारी आरक्षक प्रहलाद प्रजापति, वीरेंद्र विश्वकर्मा और महेंद्र राय को भी चोट लगी है।          
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts