Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इज्तिमा के लिए 70 पार्किंग जोन तैयार,भोपाल में चार दिन रहेगा ट्रैफिक अलर्ट; भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

भोपाल में चार दिन रहेगा ट्रैफिक अलर्ट; भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के घासीपुरा ईंटखेड़ी में 14 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा के चलते शहर में यातायात व्यवस्था पर असर रहेगा। लाखों धर्मावलंबियों के आने की संभावना को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

    17 नवंबर को पुराने शहर से इज्तिमा स्थल तक भारी भीड़

    आयोजन के अंतिम दिन यानी 17 नवंबर की सुबह दुआ की नमाज के समय पुराने शहर से इज्तिमा स्थल तक भारी भीड़ और जाम की स्थिति रहने की संभावना है।

    मुख्य प्रभावित मार्ग

    • मुबारकपुर से पटेल नगर नया बायपास
    • गांधी नगर से अयोध्या नगर बायपास
    • रत्नागिरी, लांबाखेड़ा से करोंद
    • भोपाल टॉकीज, पीरगेट, मोती मस्जिद, रॉयल मार्केट
    • लालघाटी, नादरा बस स्टैंड, भारत टॉकीज, बोगदा पुल

    पुलिस का संदेश- इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

    एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए मार्ग

    एयरपोर्ट: वीआईपी रोड, लालघाटी होकर जा सकते हैं।

    रेलवे स्टेशन: रोशनपुरा, लिंक रोड-2, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज, प्रभात चौक, 80 फीट रोड होकर प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक जा सकते हैं।

    बसों का डायवर्जन योजना

    • सागर, दमोह, रायसेन, होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल से आने वाली बसें: मिसरोद, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका, सांची दुग्ध संघ से होकर ISBT तक जाएंगी।
    • विदिशा से आने वाली बसें: सूखीसेवनिया–छैपड़ा बायपास–भानपुर रोटरी तक जाएंगी।
    • बैरसिया से आने वाली बसें: गोलखेड़ी–तारासेवनिया–मुबारकपुर बायपास–खजूरी बायपास से बैरागढ़ हलालपुर बस स्टैंड तक।

    भारी वाहनों पर रोक और डायवर्जन

    • 15 नवंबर सुबह 7 बजे से बैरसिया रोड से करोंद चौक तक भारी वाहन, डंपर, मिक्सर आदि का प्रवेश प्रतिबंधित।
    • 17 नवंबर सुबह 4 बजे से सभी सीमावर्ती जिलों से भोपाल में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद।

    मुख्य डायवर्जन

    • इंदौर-सीहोर से आने वाले भारी वाहन: सीहोर सीमा पर रोके जाएंगे या इच्छावर-बुधनी मार्ग से डायवर्ट।
    • गुना, राजगढ़ की ओर से आने वाले ट्रक: ब्यावरा पर रोक या कुरावर–श्यामपुर–सीहोर मार्ग से डायवर्ट।
    • रायसेन-मंडीदीप से आने वाले वाहन: बिलखिरिया सीमा पर रोक।
    • विदिशा से बैरसिया मार्ग: भोपाल सीमा में प्रवेश नहीं।

    हल्के वाहन मार्ग

    • इंदौर से होशंगाबाद की ओर: सीहोर–झागरिया–भदभदा–मानसरोवर–मिसरोद मार्ग।
    • बैरसिया से आने वाले हल्के वाहन: गोलखेड़ी–तारासेवनिया–परवलिया रोड।

    इज्तिमा स्थल की पार्किंग व्यवस्था

    • विदिशा दिशा: लांबाखेड़ा बायपास चौराहा से निर्धारित पार्किंग में प्रवेश।
    • सीहोर और राजगढ़ से आने वाले वाहन: मुबारकपुर–मीना बायपास मार्ग से पार्किंग।
    • बैरसिया से वाहन: गोलखेड़ी जोड़ से निर्धारित पार्किंग।
    • पार्किंग विस्तार: पंडाल का क्षेत्र 100 एकड़ से बढ़ाकर 120 एकड़, पार्किंग एरिया 300 एकड़ से अधिक, कुल 70 पार्किंग जोन बनाए गए हैं।

    यातायात नियंत्रण और हेल्पलाइन

    पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

    संपर्क नंबर-

    ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 0755-2677340, 2443850

    ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7587602055

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts