PlayBreaking News

दिग्विजय सिंह को कॉमेडी करानी है तो राहुल गांधी को बुलवा लें : नरोत्तम मिश्रा

Follow on Google News
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी को भोपाल में आकर शो करने का न्योता भेजा है। जिस पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को अगर कॉमेडी शो करवाना ही है तो राहुल गांधी को बुलवा लें। गृह मंत्री बोले अगर देवताओं का अपमान करने वाला कोई शो होगा तो उसका स्थान जेल में ही होगा। हम किसी भी कीमत पर किसी की भी भावनाओं से खेलने नहीं देंगे। [embed]https://twitter.com/drnarottammisra/status/1470636864222613505?s=20[/embed]  

दिग्गी ने ट्वीट कर दिया न्योता

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं कुणाल और मुन्नवर तुम्हारे लिए के लिए भोपाल में शो आयोजित करता हूं। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। शर्त एक होगी, कॉमेडी का सब्जेक्ट केवल दिग्विजय सिंह होगा। इसमें तो संघियों को एतराज नहीं होना चाहिए!! आओ डरो मत!! अपनी सुविधानुसार तारीख व समय दो। तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर हैं। [embed]https://twitter.com/digvijaya_28/status/1470205475148890118?s=20[/embed] मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts