Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अपनी बहन के सिंदूर को मिटता देख सकूं, मैं इतना महान नहीं… अनुपम खेर ने की दिलजीत दोसांझ की आलोचना

अपनी बहन के सिंदूर को मिटता देख सकूं, मैं इतना महान नहीं… अनुपम खेर ने की दिलजीत दोसांझ की आलोचना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। अपनी आगामी फिल्म तन्वी द ग्रेट को लेकर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म सरदार जी-3 पर अपनी राय दी है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं। अनुपम खेर ने कहा कि दिलजीत को अपनी पसंद चुनने का अधिकार है लेकिन में उनकी जगह होता तो ऐसा नहीं करता।

    दिलजीत ने किया वो मैं कभी नहीं कर सकता- अनुपम खेर

    एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने दिलजीत को लेकर कहा कि ये उनका मौलिक अधिकार है। उनको इस अधिकार को प्रैक्टिस करने की पूरी इजाजत है और उन्हें इसकी पूरी छूट दी जानी चाहिए। मैं अपने पॉइंट ऑफ व्यू से कह सकता हूं कि मैं शायद ऐसा ना करूं। उन्होंने आगे कहा कि अगर तुमने मेरे पिता को थप्पड़ मारा, लेकिन तुम बहुत अच्छा गाते हो, बहुत अच्छा तबला बजाते हो, लेकिन मैं तुम्हें अपने घर आकर परफॉर्म करने नहीं दूंगा। मैं ऐसा कभी नहीं कर सकता क्योंकि मैं इतना महान नहीं हूं।

    उन्होंने आगे कहा कि मैं उसे पलटकर मारूंगा नहीं, लेकिन मैं उसे यह अधिकार नहीं दूंगा। जो नियम मैं अपने घर पर मानता हूं, वही अपने देश में भी मानता हूं। मैं इतना महान नहीं हूं कि अपने परिवार को पिटते हुए देख सकूं या कला के लिए अपनी बहन का सिंदूर मिटते हुए देख सकूं। जो ऐसा कर सकते हैं, उन्हें पूरी आजादी है।

    पहलगाम हमले के बाद बैन हुए पाक कलाकार

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में पूरी तरह बैन लगा दिया गया था। इसके बावजूद दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ फिल्म सरदार जी-3 में काम किया है।

    फिल्म को लेकर मेकर्स ने क्या कहा

    विवाद से बचने के लिए इस फिल्म को भारत में नहीं रिलीज किया गया है। मेकर्स ने तर्क दिया है कि फिल्म को पहलगाम हमले से पहले बनाया गया था, जिसमें करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। लेकिन वो भारतीयों को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते, इसलिए इसे भारत में रिलीज नहीं कर रहे हैं।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Latest Posts