Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Hyundai i20 N Line इंडिया में हुई अनवील, बुकिंग हुई शुरू

हुंडई कार्स इंडिया ने अपने 'N' परफॉर्मेंस ब्रांड की पहली कार को पेश कर दिया है। यह ब्रांड अन्य देशों में मौजूद है और अब भारत में भी इसे लॉन्च कर दिया गया है। i20 N Line कंपनी की तरफ से N Line मॉडल की पहली कार है।
नई दिल्ली। हुंडई कार्स इंडिया ने अपने 'N' परफॉर्मेंस ब्रांड की पहली कार को पेश कर दिया है। यह ब्रांड अन्य देशों में मौजूद है और अब भारत में भी इसे लॉन्च कर दिया गया है। i20 N Line कंपनी की तरफ से N Line मॉडल की पहली कार है। एन लाइन का मतलब नामयांग आर एंड डी सेंटर प्लस नूरबर्गिंग रेस ट्रैक है। आकर्षक स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन क्षमता वाली इस कार की बुकिंग भी शुरू हो गई है। ग्राहक हुंडई डीलरशिप पर जाकर गाड़ी को 25,000 रुपए में बुक कर सकते हैं। इसकी कीमत का खुलासा सितंबर में किया जाएगा।

कार का एक्स्टीरियर और डिजाइन

नई Hyundai i20 N Line में कंपनी ने इसके एक्सटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। सामने से देखें तो इसमें स्पोर्टियर डुअल-टोन फ्रंट बम्पर मिलता है, जिसमें गहरे सेट फॉग लैंप हाउसिंग और स्पोर्टी रेड एक्सेंट दिया गया है। इसके अलावा एक स्पोर्टियर दिखने वाला ग्रिल जिसमें 'चेकर्ड फ्लैग' से प्रेरित डिजाइन और एन लाइन लोगो और एक फ्रंट स्प्लिटर मिलता है। इस कार में दिया गया 16 इंच का अलॉय व्हील इसके साइड प्रोफोइल को बेहतर लुक देता है। इसमें लाल इंसर्ट के साथ साइड सिल गार्निश भी दिया गया है। यहां तक कि फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स भी लाल रंग में फिनिश किए गए हैं। पीछे की तरफ स्पोर्टियर बंपर और डिफ्यूजर दिया गया है। इसके अलावा आपको ट्विन एग्जॉस्ट पाइप, टेल गेट स्पॉयलर और साइड विंग्स और डार्क क्रोम गार्निश विंग्स भी मिलेंगे।

कलर और पेंट स्कीम

ये कार कुल 4 मोनोटोन कलर विकल्प के साथ उपलब्ध है जिसमें थंडर ब्लू (नया और एक्सक्लूसिव), फेयरी रेड, टाइटन ग्रे और पोलर व्हाइट शामिल है। वहीं डुअल टोन पेंट ऑप्शन में थंडर ब्लू और फैंटम ब्लैक रूफ मिलेगा। वहीं फियरी रेड में भी फैंटम ब्लैक रूफ मिलेगा।

कार का इंटीरियर

नई i20 N Line का डैशबोर्ड काफी हद तक स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। हालांकि, ऑल-ब्लैक इंटीरियर को रेड हाइलाइट्स और रेड एंबियंट लाइटिंग से सजाया गया है। इसमें लैदर पर 'N' लोगो की बैजिंग के साथ चेकर्ड फ्लैग डिज़ाइन, स्पोर्टी मेटल पैडल, एक बीस्पोक थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एन-ब्रांडेड लेदर गियर नॉब दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ आता है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिंगल-पैन सनरूफ, 7-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम समेत कई फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स

कंपनी ने ब्लूलिंक एप को भी अपडेट किया है जिसमें 16 फ्री ओवर-द-एयर मैप अपडेट्स की सुविधा मिलती है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में 6 एयरबैग, रियर-व्यू पार्किंग कैमरा, टीपीएमएस, ऑटोमैटिक हेडलैंप, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSC), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) और बहुत कुछ शामिल है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts