PlayBreaking News

हैदराबाद में रहस्यमयी घटना!नग्न होकर मंदिर पहुंची सॉफ्टवेयर इंजीनियर, देवी की मूर्ति लेकर भागी... फिर तालाब में मिली लाश

हैदराबाद में 25 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रहस्यमयी मौत ने सभी को हैरान कर दिया। युवती कथित तौर पर मंदिर से देवी अम्मावरु की मूर्ति लेकर निकली और कुछ देर बाद पास के तालाब में कूद गई।
Follow on Google News
नग्न होकर मंदिर पहुंची सॉफ्टवेयर इंजीनियर, देवी की मूर्ति लेकर भागी... फिर तालाब में मिली लाश
हैदराबाद में युवती नग्न होकर मंदिर से देवी अम्मावरु की मूर्ति लेकर निकली और कुछ देर बाद पास के तालाब में कूद गई।

हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाली और रहस्यमयी घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने देर रात ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। युवती पहले मंदिर पहुंची, वहां से देवी अम्मावरु की मूर्ति लेकर चली गई और कुछ देर बाद पास के एक तालाब में कूद गई। अगले दिन उसका शव बरामद हो गया, लेकिन मंदिर से ले जाई गई मूर्ति अब तक नहीं मिली है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी।

मंदिर पहुंची और फिर हुई रहस्यमयी घटना

पुलिस के अनुसार, घटना हैदराबाद के पीरजादिगुडा इलाके की है। देर रात युवती अपने घर से निकली और पास के एक मंदिर पहुंची। वहां उसने देवी अम्मावरु की मूर्ति उठाई और वहां से चली गई। इसके कुछ समय बाद उसने पास के तालाब में छलांग लगा दी। शनिवार सुबह लोगों ने तालाब में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और बचाव दल ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मूर्ति अब तक नहीं मिली, तलाश जारी

हालांकि युवती का शव बरामद हो गया है, लेकिन मंदिर से ले जाई गई देवी की मूर्ति अब तक नहीं मिल सकी है। पुलिस का मानना है कि यह मूर्ति जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। तालाब और उसके आसपास के इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मूर्ति तालाब में फेंकी गई या कहीं और ले जाई गई।

पहले बेंगलुरु में करती थी नौकरी

पुलिस जांच में सामने आया है कि 25 वर्षीय युवती पहले बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करती थी। बाद में वह विशाखापत्तनम में रहने लगी थी। कुछ समय से वह अपनी मां के साथ हैदराबाद में रह रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, युवती लंबे समय से मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। इसी कारण उसकी गतिविधियों पर परिवार भी नजर रखता था।

माता-पिता अलग-अलग रहते हैं

पुलिस ने बताया कि युवती के माता-पिता के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। इसी वजह से दोनों अलग-अलग शहरों में रहते थे। पिता विशाखापत्तनम में रहते हैंऔर मां हैदराबाद के पीरजादिगुडा इलाके में रहती थीं। पुलिस ने घटना की जानकारी युवती के पिता को भी दे दी है। दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़ी हर जानकारी सामने आ सके।

यह भी पढ़ें: Nashik Murder Case: 'वैशू फिनिश्ड...' शादी तय होते ही सनकी प्रेमी बना हैवान, प्रेमिका की हत्या कर लगा ली फांसी

घटना से एक दिन पहले मां के साथ देखने गई थी नया घर

जांच में एक और अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले यानी 17 जुलाई को युवती अपनी मां के साथ मियापुर इलाके में नया फ्लैट देखने गई थी। दोनों दो बेडरूम का अपार्टमेंट खरीदने पर विचार कर रही थीं। घर देखने के बाद दोनों वापस लौट आईं। रात में मां और बेटी अपने-अपने कमरों में सो गईं।

रात में मां के कमरे को बाहर से कर दिया बंद

पुलिस के मुताबिक, देर रात युवती ने अपनी मां के कमरे को बाहर से बंद कर दिया ताकि वह बाहर न निकल सकें। इसके बाद वह घर से निकल गई। कुछ समय बाद वह मंदिर पहुंची और वहां से देवी अम्मावरु की मूर्ति लेकर चली गई। इसके बाद उसने पास के तालाब में छलांग लगा दी। सुबह जब लोगों ने तालाब में शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस कई पहलुओं से कर रही जांच

पुलिस इस मामले को केवल आत्महत्या मानकर जांच नहीं कर रही, बल्कि हर पहलू की गहराई से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में पुरानी दुश्मनी बनी खूनी जंग! बीच सड़क चली गोलियां, BJP नेता के दो भतीजों की मौत

मां से भी हुई पूछताछ

पुलिस ने युवती की मां से भी विस्तार से पूछताछ की है। उनसे घटना से पहले की बातचीत, युवती के व्यवहार और मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी ली गई है। बताया गया है कि मां और बेटी दोनों ही पिछले कुछ समय से डर और मानसिक तनाव की स्थिति में थीं। हालांकि पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि इस डर की वजह क्या थी। इस संबंध में भी जांच जारी है।

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी उठे सवाल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थी। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य सबूतों के आधार पर ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts