Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Hush Money Case : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव कानून के उल्लंघन में दोषी साबित

Hush Money Case : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव कानून के उल्लंघन में दोषी साबित
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रहे हश मनी केस में वकीलों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। दलीलें जूरी सदस्यों के सामने रखी गईं। अमेरिकी अभियोजक जोशुआ स्टीनग्लास ने जूरी से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हश मनी केस में अभियोजन पक्ष ने साबित कर दिया है कि वह चुनाव कानूनों के उल्लंघन के दोषी हैं।

ट्रंप पर क्या आरोप हैं ?

ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने वयस्क फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 2006 में उनके बीच हुए यौन संबंध के बारे में सार्वजनिक रूप से बताने से चुप कराने के लिए किए गए कथित गुप्त धन भुगतान से संबंधित व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की। ट्रंप पर यह भी आरोप है कि 2016 के चुनाव से पहले उन्होंने चुप्पी साध ली। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि, ट्रंप ने आरोपों और डेनियल्स के साथ कोई संपर्क होने से इनकार किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि मंगलवार को अंतिम दलील देते हुए अभियोजक ने कहा कि यह साबित हो गया है कि ट्रंप ने चुनाव कानून का उल्लंघन करने, सहायता करने या छिपाने का प्रयास किया था। रिपोर्ट में अभियोजक के हवाले से कहा गया कि स्टीनग्लास ने कहा कि एक साजिश थी।

मुकदमे में ‘धांधली' हुई - ट्रंप

अभियोजक की समापन बहस लगभग पांच घंटे तक चली। अभियोजक ने जूरी को बताया कि इस बात के बहुत सारे सबूत हैं कि यह भुगतान डेनियल्स को किया गया था। जूरी बुधवार को न्यायाधीश जुआन मर्चन के 12-सदस्यीय जूरी को निर्देश देने के बाद इस बात पर विचार-विमर्श शुरू करेगी कि ट्रंप को दोषी ठहराया जाए या नहीं। सुनवाई के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि मुकदमे में ‘धांधली' हुई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts