Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घुमाने के लिए गोवा की जगह ले गया अयोध्या, पत्नी ने पति को थमाया तलाक का नोटिस

घुमाने के लिए गोवा की जगह ले गया अयोध्या, पत्नी ने पति को थमाया तलाक का नोटिस
भोपाल। राजधानी में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने पति को तलाक का नोटिस महज इसलिए थमा दिया, क्योंकि वो उसे गोवा के बजाय काशी और अयोध्या ले गया। पति ने पत्नी को पहले हॉलिडे ट्रिप पर गोवा ले जाने का वादा किया था, लेकिन वो उसे वहं के बजाय अयोध्या ले गया। इसके बाद पत्नी ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन दे दिया।

यह है पूरा मामला

भोपाल के पिपलानी इलाके में एक परिवार का यह मामला है। पिछले साल अगस्त में शादी के बाद पति ने पत्नी को गोवा ले जाना का वादा किया। पति पेशे से इंजीनियर है। पत्नी का आरोप है कि उसने उसे पति हॉलिडे ट्रिप पर गोवा ले जाने के बजाय अयोध्या और बनारस लेकर गया। इसका खुलासा ट्रिप पर जाने के ठीक एक दिन पहले हुआ जब पति ने मां को मंदिर दर्शन का हवाला देते हुए बनारस और अयोध्या जाने की बात कही।

पत्नी को वक्त नहीं देता पति

आवेदन में कहा गया है कि पत्नी उस समय तो परिस्थिति को देखते हुए पति और परिवार के साथ अयोध्या-बनारस की ट्रिप पर चली गई। वापस लौटी तो पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। झगड़ा इतना बड़ गया कि पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन दे दिया। अब यह मामला रिलेशनशिप काउंसलर्स के पास है और वे दोनो को समझा-बुझाकर इस विवाद को खत्म करने की सलाह पति पत्नी को दे रहे हैं। काउंसलर का दावा है कि पत्नी ने इसे अपने साथ हुआ धोखा करार देते हुए आरोप लगाए हैं कि पति अपनी पत्नी के बजाय घरवालों को ज्यादा समय देता है। फिलहाल दोनों की काउंसलिंग कर रिश्ते को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। ये भी पढ़ें-प्रेमी और उसके दोस्तों ने युवती को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, दूसरी जगह शादी करने से था नाराज, गाड़ी में अगवाकर ले गए थे सुनसान जगह
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts