PlayBreaking News

पत्नी ने मायके जाने की जिद की तो पति ने जिंदा जलाया, हालत गंभीर

विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी पर केरोसिन छिड़का, फिर आग लगा दी
Follow on Google News
भोपाल। राजधानी में एक युवक ने अपनी पत्नी पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। महिला की हालत गंभीर है। वो मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर पति घटना को अंजाम दे दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गौतमनगर थाने के एएसआई मकसूद खान के मुताबिक, नारियल खेड़ा इलाके में न्यू सिल्क स्कूल के सामने रहने वालीं शबनम खान (35 साल) की पहला निकाह राजस्थान के छबड़ा निवासी आदिल के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। हाल ही में आदिल से तलाक होने के बाद शबनम ने नारियल खेड़ा के समीर के साथ निकाह किया और साथ रहने लगी।

पति ने शरीर केरोसिन छिड़का और आग लगा दी

महिला का कहना है कि 30 अगस्त को वह घर पर थी। उसने मायके जाने की इच्छा जताई थी। इसी बात पर रात करीब 11 बजे समीर विवाद करने लगा। उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घर में रखे केरोसिन को उसके शरीर पर छिड़क दिया और आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर बच्चों की नींद खुली तो उन्होंने पास में रहने वाले नाना-नानी को बताया। इसके बाद शबनम को अस्पताल में भर्ती कराया।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts