भोपालमध्य प्रदेश

MP News : पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद पर किया फायर, दोनों की मौके पर मौत; जानें पूरा मामला

पन्ना। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक कपड़ा व्यापारी ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी पति ने खुद को गोली मार ली। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना नगर के मुख्य बड़ा बाजार की है। फिलहाल, हत्या और आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पन्ना शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी संजय सेठ ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी फिर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। गोली लगने से पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली चलने की घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। इस वारदात की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग, रिश्तेदार एवं व्यापारी लोग उनके घर पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की जांच

इधर, स्थानीय लोगों ने सनसनीखेज वारदात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पन्ना कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। घटना पन्ना नगर के बीचों-बीच स्थित किशोरगंज मोहल्ले की है। शुरुआती जांच में हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतकों के रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों से जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें: MP News : श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, एक महिला की मौत, 14 घायल; नर्मदा जयंती पर ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे थे सभी

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button