Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेवफा... चरित्र शंका में पति ने पत्नी की हत्या कर जर्जर घर में दफनाया; 12 दिन बाद निकाला शव; आरोपी गिरफ्तार

बेवफा... चरित्र शंका में पति ने पत्नी की हत्या कर जर्जर घर में दफनाया; 12 दिन बाद निकाला शव; आरोपी गिरफ्तार
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने चरित्र शंका में पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक जर्जर घर में दफना दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। भिवंडी तालुका के गांव अंगांव से शव को बरामद किया गया। वहीं, आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

5 मार्च से लापता थी महिला

गणेशपुरी पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक धर्मराज सोनके ने कहा- पुलिस के एक गश्ती दल को सूचना मिली कि अंबरनाथ की निवासी ज्योत्सना शेलार पांच मार्च से लापता है। रिश्तेदारों ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ सुराग मिले, जिसके आधार पर महिला के पति दिगंबर शेलार को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के बाद उसने स्वीकार लिया कि उसने ही पत्नी की हत्या कर उसका शव अपने पैतृक गांव अंगांव के एक जर्जर घर में दफना दिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शादी के बाद कुछ महीनों तक ही दोनों साथ रहे। जब पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इससे तंग होकर महिला ने उसके साथ रहना बंद कर दिया और अंबरनाथ में अपने मायके चली गई। पांच मार्च को आरोपी उससे मिला और उसे अपने साथ गांव चलने को कहा।

12 दिन बाद बाहर निकाला शव

पुलिस ने बताया कि गांव पहुंचने पर उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी, और शव को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर महिला के शव को दफनाई हुई जगह से बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि 12 दिन बाद बाहर निकाला गया शव सड़ चुका है और उसे पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जे.जे. अस्पताल भिजवा दिया गया है। ये भी पढ़ें- नवजोत सिंह सिद्धू की क्रिकेट जगत में 6 साल बाद वापसी, IPL के पहले मैच से करेंगे शुरुआत; पोस्ट शेयर कर लिखा खास कैप्शन
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts