Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore : पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, बाणगंगा इलाके में रहते थे दंपति

Follow on Google News
Indore : पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, बाणगंगा इलाके में रहते थे दंपति
इंदौर। शहर में एक दिल दहलाने वाले मामला सामने आया है। बाणगंगा इलाके में रहने वाले एक दंपति का शव बरामद हुआ। दोनों के शव एक साथ पड़े हुए थे। पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की, इसके बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों के शव एक साथ थे। पत्नी ने गले पर कुछ निशान दिखाई दे रहे थे। वहीं पति ने पत्नी के पास में फांसी लगा रखी थी। पुलिस द्वारा शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। वहीं इलाके के आसपास से अन्य जानकारी जुटा रही है।

दोनों मजदूरी करते थे, उनके बच्चे भी नहीं थे

थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि बाणगंगा इलाके के नरवल कांकड़ में रहने वाले राम नेवारे (45) अपनी पत्नी रुकमनी नेवारे (44 ) दोनों लगभग 5 साल से इंदौर में आकर रह रहे थे। दोनों इलाके में रहकर मजदूरी कर रहे थे। दोनों के कोई भी बच्चे नहीं थे। इसकी कारण दम्पति अकेले होने के कारण बच्चे के वियोग में रहा करते थे। कई डॉक्टरों और हाकिमों को कई बार इलाज करवाया, लेकिन दोनों के घर कोई खुशियां घर नहीं आई।

मृतकों के परिजनों को दी सूचना

शनिवार देर रात दोनों का विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी का गला दबा दिया। जिसके बाद राम ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को रविवार को सुबह जब सूचना मिली तो दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा गया। पड़ोसियों के दिए गए बयानों के बाद पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों सूचना दी गई है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर में तस्करी का नया तरीका, चांदी की परत चढ़ाकर दुबई से ला रहे सोना, एयरपोर्ट पर पकड़ा 92 लाख का गोल्ड मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts