इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

INDORE NEWS : पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, संतान न होने पर होता था दोनों में विवाद

इंदौर। रावजी बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक दंपत्ति की लाश उनके घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को आशंका है की दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा कर जांच शुरू कर दी है। दंपति रावजी बाजार थाना क्षेत्र के शनि गली में रहते थे।

यह है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय वर्मा और रेखा वर्मा नाम के दंपति द्वारा सुसाइड करने की जानकारी मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को दी थी। उसके द्वारा जानकारी दी गई है कि दोनो की कोई संतान नहीं थी और आए दिन इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होता रहता था। थाना प्रभारी आमोद सिंह राठौड़ के अनुसार आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

https://x.com/psamachar1/status/1803786712297947556

पुलिस जांच में जुटी, नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस का दावा है कि पति पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। पुलिस का दावा है कि संजय वर्मा लगभग 54 साल के थे और रेखा की आयु लगभग 47 साल थी। संजय पेशे से सर्राफा कारोबारी थे और उनकी पत्नी रेखा गृहिणी थीं। पुलिस का दावा है कि इस केस में परिजनों के भी बयान लिए जा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के साथ ही परिजनों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- मां ने मोबाइल चलाने पर डांटा तो 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कोविड में पिता की हो गई थी मौत

संबंधित खबरें...

Back to top button