इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

VIDEO : उज्जैन में रेल कर्मचारियों की भूख हड़ताल, लाबी मुख्यालय समाप्त करने का विरोध, नारेबाजी कर निकाला कैंडल मार्च; बच्चों ने डीआर‌एम से लगाई गुहार

उज्जैन। लाबी बचाओ संघर्ष समिति की क्रमिक भूख हड़ताल आज छठवें दिन में प्रवेश कर गई। वहीं शाम को रेलवे कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला, जिसमें उनके परिजन भी शामिल हुए।

स्टेशन परिसर में निकाला कैंडल मार्च

रतलाम रेल मंडल द्वारा उज्जैन में स्थित रनिंग लॉबी मेल एक्सप्रेस मुख्यालय को समाप्त कर इंदौर में स्थानांतरित करने का रेलवे कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है और स्टेशन परिसर में क्रमिक हड़ताल की जा रही है। जो आज छठवें दिन भी जारी रही। इधर, आज शाम को नाराज रेलवे कर्मचारियों ने प्रदर्शन स्थल पर रतलाम रेल मंडल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया और स्टेशन परिसर में कैंडल मार्च निकाला। जिसमें रेलवे कर्मचारियों के परिजन भी शामिल हुए।

बच्चों ने डीआर‌एम से लगाई गुहार

प्रदर्शन में शामिल बच्चों ने रतलाम डीआर‌एम से उनके पापा का ट्रांसफर निरस्त करने की गुहार लगाई। वहीं कर्मचारी नेता एसएस शर्मा ने बताया कि यदि 4 सितंबर तक हमारी मांगे मंजूर नहीं की गई तो उज्जैन रेलवे लाबी के समस्त कर्मचारी अपने परिजनों सहित रतलाम रेल मंडल कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे।

(इनपुट- संदीप पांडला)

ये भी पढ़ें- उज्जैन : रेल मंडल के खिलाफ प्रदर्शन, रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी, क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button