बॉलीवुडमनोरंजन

लंदन से वापस लौटे Hrithik Roshan और Saba Azad, हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट; नेटिजन्स बोले- नशे में तो…

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों हाथ में हाथ डाले एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए। कपल के साथ ऋतिक के बेटे रेहान, मां पिंकी रोशन और बहन सुनैना रोशन भी दिखीं। वे लंदन में छुट्टियां मनाने गए थे। सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय सबा आजाद की नजरें ऋतिक रोशन से हट नहीं रही थीं। वे ऋतिक को प्यार से निहारती दिखीं। दोनों एक दूसरे का हाथ थाम कर बाहर निकले। हाथों में हाथ डाले दोनों स्टार्स का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ फैंस उनके इस वीडियो को क्यूट बता रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स उनके एज गैप को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

दोनों की उम्र में करीब 12 साल का फासला है। सबा की उम्र जहां 36 वर्ष है, वहीं ऋतिक रोशन की उम्र 48 साल है। इस बात पर अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स इन पर कमेंट करते रहते हैं। वहीं इस बार भी उनके इस वीडियो पर पर एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा कि यह इनकी बेटी है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बाप बेटी’। एक यूजर ने तो इन्हें नशे में ही बता दिया। यूजर ने कमेंट किया, ‘नशे में तो हो दोनों, तभी न…’

इस फिल्म में नजर आएंगे ऋतिक

कपल ने अपने रिलेशनशिप को इस साल अप्रैल में ऑफिशियल किया था। वहीं ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक, सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म साउथ की रीमेक है, जो इस साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी पढ़ें- Ranveer Singh ने कराया न्यूड फोटोशूट… यूजर्स ने उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button