PlayBreaking News

मार्केट के प्रिजर्वेटिव बटर से हो गए हैं परेशान, घर पर बनाएं काजू बटर

Follow on Google News
नई दिल्ली। मार्केट में मिलने वाले कई तरह के बटर आपने खाएं होंगे। लेकिन इन बटर में कई तरह के प्रिजर्वेटिव होते हैं, जिन्हें हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जा सकता। आज हम आपको घर पर काजू बटर बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसे आप करीब 15-20 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। काजू को सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। काजू में प्रोटीन, आयरन, खनिज, फाइबर, फोलेट, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, सेलेनियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल के गुण पाए जाते हैं।

सामग्री-

2 कप काजू 1/2 टीस्पून नमक 3 टीस्पून कोकोनट ऑयल चीनी या गुड़

विधि-

-काजू बटर बनाने के लिए सबसे पहले ग्राइंडर जार लें। - इसमें काजू और नमक डालकर ग्राइंड कर लें। - अब कोकोनट मिल्क डालकर दोबारा ग्राइंड कर लें। - तैयार काजू बटर को एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। - इसे ब्रेड के साथ सर्व करें।

टिप्स-

काजू बटर को एयर टाइट कंटेनर में ही रखें। काजू बटर को अगर आप मीठा ही बनाना चाहते हैं, तो इसमें नमक का इस्तेमाल न करके चीनी/गुड़ का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि इसमें पानी की बूंदें न जाएं, वरना बटर खराब होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। काजू को आप थोड़ा रोस्ट करके भी ग्राइंड कर सकते हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts